PM Awas Yojana Urban 2.0: भारत में लाखों लोगों का “अपना खुद का घर” होने का सपना होता है, और एक बड़ी जनसंख्या अभी भी इस सुख से वंचित है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की शुरुआत की।
इस योजना का मुख्य लक्ष्य लोगों को सस्ते आवास प्रदान करना है। इस योजना को मिले व्यापक समर्थन के चलते, PMAY कार्यक्रम का अगला चरण 9 अगस्त 2024 को PMAY-Urban 2.0 के नाम से कैबिनेट द्वारा घोषित किया गया। यहाँ हम PMAY-Urban 2.0 योजना के विभिन्न पहलुओं, इसके लाभ, पात्रता मानदंड, ब्याज सब्सिडी और इसके बारे में जानेंगे ताकि सभी लोग इस लाभकारी योजना को अच्छी तरह से समझ सकें।
PM Awas Yojana Urban 2.0: Overview
योजना का नाम | Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 |
लॉन्च करने वाला | भारत सरकार |
लाभार्थी | शहरी नागरिक |
लाभ की राशि | 2.5 लाख |
उद्देश्य | आवास सुविधाएं प्रदान करना |
PM Awas Yojana Urban 2.0 क्या है
प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य भारत के शहरी क्षेत्रों में सभी नागरिकों को सस्ती और निशुल्क आवास उपलब्ध कराना है। इस योजना का आरंभिक चरण 25 जून 2015 को शुरू हुआ था, जो खासतौर पर देश के गरीब, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य 2022 तक सभी नागरिकों को एक स्थायी घर की सेवा प्रदान करना था।
Related Posts




अब इस योजना का अगला चरण Pm Awas Yojana Urban 2.0 हाल ही में प्रारंभ हुआ है जिसका लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में आवास की कमी को हल करना है इस योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा घर के लिए ब्याज सब्सिडी योजना पर जोर दिया जा रहा है, क्योंकि इसके अंतर्गत अल्प वर्ग के साथ-साथ मध्यम वर्ग के लोग भी शामिल होंगे इसके लिए बैंकिंग समुदाय का महत्व बेहद विशेष है | केंद्र सरकार इस योजना का लाभ उठाने वालों को 1.80 लाख रुपए तक की ब्याज सब्सिडी प्रदान कर रही है|
PM Awas Yojana Urban 2.0 लाभ
- शहरी क्षेत्र में बेघर परिवारों को स्थायी आवास का लाभ देने के लिए PMAY 2.0 Urban Portal 2025 शुरू किया गया है।
- इस पोर्टल के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के सभी बेघर परिवार आसानी से अपने स्थायी घर के सपने को साकार कर सकते हैं।
- दूसरी ओर, हम आपको Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 2025 का लाभ शहरी क्षेत्रों में निवासरत बेघर या आवास रहित परिवारों को प्रदान करेंगे, योजना के तहत शहरों में निवास कर रहे बेघर परिवारों को स्थायी घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
- पी.एम आवास योजना शहरी 2.0 का लाभ मुख्य रूप से 3 प्रकार के आवेदकों – आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG), और मध्यम आय वर्ग (MIG) के आवेदकों और परिवारों को दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले 1 करोड़ गरीब और मध्यम वर्ग के बेघर और आवासहीन परिवारों को स्थायी घर उपलब्ध कराया जाएगा।
- योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्थायी घर मुहैया कराने के लिए कुल ₹ 2.30 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी आदि।
PM Awas Yojana Urban 2.0 सब्सिडी
वर्ग | ब्याज सब्सिडी | अधिकतम लोन राशि | अधिकतम सब्सिडी राशि |
EWS | 4% प्रति वर्ष | 4% प्रति वर्ष | 4% प्रति वर्ष |
LIG | ₹3 लाख | ₹6 लाख | ₹9 लाख |
MIG | ₹1.80 लाख | ₹1.80 लाख | ₹1.80 लाख |
PM Awas Yojana Urban 2.0 पात्रता
- जिनके पास पहले से कोई स्थायी निवास नहीं है।
- जो पहले किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं उठा चुके हैं।
- शहरी इलाके में वार्षिक आय 3 लाख से 18 लाख के मध्य होनी चाहिए।
- शहरी इलाके में यदि परिवार के पास एक भी स्थायी घर है तो लाभ नहीं मिलेगा।
- अगर पति या पत्नी में से किसी के पास किसी फ्लैट का मालिकाना हक है, तो उन्हें भी स्थायी मकान नहीं मिलेगा।
- यदि परिवार के सदस्य ने पहले से ही शहरी क्षेत्र में सरकारी सहायता के तहत पक्का घर प्राप्त किया है तो नहीं मिलेगी।
- राज्य सरकार या भारत सरकार के तहत 20 साल पहले तक पक्का मकान मिला है, तो भी यह उपलब्ध नहीं होगा।
- आवेदक को भारत का मुख्य निवासी होना चाहिए।
- शहरी क्षेत्र में स्थायी आवास के लिए फ्लैट के रूप में सरकार 35 लाख रुपये तक के घरों की खरीद पर सहायता प्रदान कर रही है।
- यदि किसी व्यक्ति का निवास शहरी क्षेत्र के नगर निगम में है, और उनकी आय सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार है, तो उन्हें स्थायी आवास के लिए 2.5 लाख रुपये मिलेंगे।
PM Awas Yojana Urban 2.0 दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आधार लिंक मोबाइल नंबर
- फोटो
- राशन कार्ड
- स्थानीय प्रमाण पत्र
- पक्का घर बनाने के लिए जगह
- सालाना कमाई का प्रूफ
- आधार लिंक बैंक अकाउंट
- सिग्नेचर
PM Awas Yojana Urban 2.0 आवेदन कैसे करे
- आपको सबसे पहले PM Awas Yojana Urban 0 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसका लिंक https://pmaymis.gov.in/ है।
- इसके बाद आप वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “Citizen Assessment” देखेंगे, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पृष्ठ खुलेगा जिसमें दो विकल्प होंगे: “फॉर स्लम ड्वेलर्स” और “3 घटकों के तहत लाभ”।
- आप जिस श्रेणी में हैं, उसके अनुसार अपना विकल्प चुनें।
- इसके बाद आपको अपना आधार संख्या भरनी होगी. आपके मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे खाली स्थान में भरकर सत्यापित करना होता है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जहां मांगी गई जानकारी का विवरण भरना है और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है।
- उसके बाद आपको कैप्चा कोड की जानकारी भरकर सबमिट करना होगा।
- आवेदन प्रस्तुत करने के बाद आपको उसका एप्लीकेशन नंबर मिलेगा, जिसे सुरक्षित रखें।
- आगे आप इसके जरिए आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकेंगे।